फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : प्रवेश के लिए 30 तक छात्र करा सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में छात्र-छात्राएं 30 जून तक पंजीकरण करा सकेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ओर से पंजीकरण से संबंधित यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद मेरिट तैयारी होगी और फिर कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीसीएसयू की ओर से स्नातक व प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण 13 मई से शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

अब तक इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए 18 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। राजकीय और एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के चीफ प्राॅक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू ने पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को 30 जून तक का समय दिया है। साथ ही निर्देश जारी किया है कि विद्यार्थी पंजीकरण कराते समय किसी तरह की गलती न करें, क्योंकि संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। बताया कि जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें