अहार/ऊंचागांव। थाना अहार क्षेत्र के गांव चांसी निवासी 16 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना अहार क्षेत्र के गांव चांसी निवासी 16 वर्षीय रोबिन कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। मंगलवार को समय से कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रोबिन के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।