बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट शुक्रवार को जारी कर दी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को छह अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना आफर लेटर डाउनलोड कर निर्धारित कॉलेज में पहुंचकर शनिवार से प्रवेश करा सकते हैं।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को 15 जुलाई तक का समय दिया था। जिले से 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि प्रवेश 28 हजार से अधिक सीटों पर होना है। पहली मेरिट 18 जुलाई को जारी की गई थी। इसके तहत 22 जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चली। इस मेरिट से जिले के 78 कॉलेजों में करीब सात हजार सीटों पर प्रवेश हुए। सबसे अधिक प्रवेश बीए प्रथम वर्ष में हुए।
इस बीच सीसीएसयू ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो अगस्त को दूसरी मेरिट जारी करने की बात कही। शुक्रवार सीसीएसयू की ओर से दूसरी मेरिट जारी कर दी। एनआरईसी कॉलेज खुर्जा के प्राचार्य डाॅ. आईएम खान ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी कर दी है। इस मेरिट में छात्र-छात्रा छह अगस्त तक अपना प्रवेश करा सकेंगे। शनिवार से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र सीसीएसयू की वेबसाइट से पहले अपना आफर लेटर प्राप्त कर लें। ऑफर लेटर और जरूरी दस्तावेज के साथ कॉलेज पहुंचे। ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ेा।
इस तरह है कॉलेजाें में बीए, बीएससी और बीकॉम की मेरिट
डीएवी पीजी कॉलेज
बीए: जनरल- 66.60, ओबीसी-65.20, एसीसी- 64.20
बीएससी गणित: जनरल- 71.20, ओबीसी- 68.20, एससी- 68.20
बीकॉम: जनरल- 70.10, ओबीसी-68.60, एससी- 57.80
-
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर
बीएससी: बायोलॉली:- जनरल- 72.80, ओबीसी- 70.60, एससी- 66.20
बीकॉम: जनरल-73.60, ओबीसी- 71.20, एससी- 59.00
-
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा
बीए: जनरल- 64.20, ओबीसी- 61.80, एससी-60.40
बीएससी: जनरल- 72.80, ओबीसी- 69.60, एससी- 66.00
बीकॉम: जनरल- 73.69, ओबीसी- 68.60, एससी- 60.00
-
डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर
बीए: जनरल-67.60, ओबीसी, 63.40, एससी-63.80
बीएससी गणित: जनरल- 79.00, ओबीसी- 77.20, एससी- 68.60
बीकॉम: जनरल- 57.60 ओबीसी- 54.20, एससी- 47.40
-
डीएन कॉलेज गुलावठी
बीए: जनरल- 60.60, ओबीसी- 59.20, एससी- 58.00
बीएससी: जनरल- 69.20, ओबीसी- 61.40, एससी- 59.60
-
जेएस कॉलेज सिकंदराबाद
बीए: जनरल- 60.00, ओबीसी- 57.40, एसीसी- 58.40
-
राजकीय कॉलेज बीबीनगर
बीए: जनरल- 62.60, ओबीसी- 60.60, एससी- 53.60
-
एएस कॉलेल लखावटी
बीए: जनरल- 68.40, ओबीसी- 67.20, एससी- 62.00
कृषि: 75.80
-
डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई
बीए: जनरल-57.00, ओबीसी-51.20, एससी- 39.30
-
मुस्लिम गर्ल्स महाविद्यालय
बीए: 44.40 से 51.80
बीकॉम: 52.40 से 56.60
-
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
बीए- 40.40 से 52.20
बीकॉम: 45.60 से 50.20