सीबीआई से कराई जाए मथुरा कांड की जांच
- फोटो : अमर उजाला
नगर में जुलूस निकालकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मथुरा में पुलिस अधिकारियों की हत्या की सीबीआई जांच की मांग राज्यपाल से की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा गया।
शिवाला मंदिर से शुरू हुआ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जुलूस नारे लगाते हुये नगर के मुख्य मार्गों से होकर बस स्टैंड पर पहुंचा। थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान को बजरंग दल के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राघव ने ज्ञापन दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक योगेश राज ने कहा कि दो दिन की अनुमति लेकर जवाहर बाग में प्रदर्शनकारी दो वर्ष तक किसकी शह पर जमे रहे उनके पास भारी मात्रा में असलाह कैसे पहुंचा इन सबकी उचित जांच का माध्यम केवल सीबीआई है।
जुलूस में प्रखंड संयोजक मनोज कुमार नगर, प्रमुख साजन राघव , प्रखंड प्रमुख दीपक गुर्जर, नगर संयोजक रोहित सैनी, सुनेश राणा रहे।