फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कैशलेस, ग्राहक लौटे मायूस

Sun, 18 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को एटीएम कैशलेस रहे। इससे ग्राहकों में आक्रोश भी देखा गया। वहीं आज सोमवार को बैंक खुलने पर लंबी-लंबी लाइनें लगने की उम्मीद है।  बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जिले के अधिकतर बैंकों में पर्याप्त कैश नहीं है। कही ग्राहकों को दो हजार तो कहीं चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

रविवार को भी लोगों को रुपये के लिए एटीएम के चक्कर लगाते देखा गया। स्थिति यह रही कि सुबह  से शाम तक एटीएम कैशलेस रहे।

अंसारी रोड एटीएम
अंसारी रोड स्थित पीएनबी, इलालाबाद बैंक और इंडियन ओवरसीज के एटीएम पर सुबह ही रुपये खत्म हो गए। इन एटीएम पर ग्राहकों को चक्कर लगाते देखा गया और रुपये नहीं मिलने पर वह मायूस लौटे।
विज्ञापन


डीएम रोड एटीएम
डीएम रोड पर पीएनबी सहित         कई बैंकों के एटीएम हैं। मगर, दोपहर तक लगभग सभी कैशलैश हो गए, जिसके चलते लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस लौटना पड्ऱा।

काली नदी रोड एटीएम
काली नदी रोड पर पीएनबी सहित कई बैंकों के एटीएम हैं। यह एटीएम भी सुबह 10 बजने से पहले ही कैशलैश हो गए। जिसके चलते  लोगों को परेशानी का सामना       करना पड़ा।

भूड़ रोड एटीएम
नगर के भूड़ रोड पर भी कई बैंकों के एटीएम में समय से पहले रुपये खत्म हो गए। कंचन सिंह और मदन का कहना था कि आज उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत थी, मगर किसी भी एटीएम पर रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन


लल्लाबाबू चौराहा एटीएम
लल्लाबाबू चौराहे पर स्थित स्टेट  बैंक के एटीएम में भी सुबह 11 बजे तक रुपये खत्म हो गए। यहां सुबह से लोगों की लाइन लगी थी। रुपये नहीं मिलने पर लोगों में रोष देखने को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें