खुर्जा में हुई लूट के बाद पीड़ित पवन । संवाद
खुर्जा। न्यू शिवपुरी कॉलोनी में रविवार रात को पूर्व विधायक के भतीजे के साथ लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों पर 20 हजार रुपये नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के भतीजे गांव उस्मापुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी जेवर अड्डा के पास डेयरी है। रोजाना की तरह रविवार रात को करीब सवा 11 बजे वह डेयरी बंदकर घर जा रहे थे। न्यू शिवपुरी कॉलोनी में उनकी स्कूटी के आगे एक बाइक सवार दो लोग आ गए। उन्होंने तमंचा दिखा उन्हें रोक लिया।
विरोध पर आरोपियों ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेसुध होकर गिर गए। बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये व चेन लूट ली। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।