फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
ऊंचागांव ब्लांक कार्यालय पर बीडीओ को ज्ञापन सौपते हुए जगवीर भाटी। संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर/ऊंचागांव। किसान, मजदूर और व्यापारियों की मांगों को लेकर क्षेत्रीय किसान सभा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने शिकारपुर व ऊंचागांव क्षेत्र में प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए किसानों ने कहा कि यह गरीबों के घरों में अंधेरा कर देगा। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

शिकारपुर तहसील में सोमवार को क्षेत्र के गांव मामऊ, हजरतपुर, सिद्ध नगला, दरवेशपुर, महमूदपुर, करेना, नवादा, मीरापुर, हातमपुर, रिवाड़ा, करीरा, गिनोरी, जमालपुर, पहाड़पुर, वैरी, भटोला, बरौली, रानऊ, नगला लुत्फ अलीपुर, जालपी, बासौटी, नगला फत्ता पुर व बोहिच आदि गांवों के किसानों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार की तमाम घोषणाएं फर्जी सिद्ध हो रही हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन मीटरों को किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। मंडल सचिव जयभगवान शर्मा ने कहा कि फसल बुआई के लिए किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। मंडी में धान की लूट जारी है।
राज्य सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है। किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण वर्मा को सौंपा। अध्यक्षता वीरेंद्र लौर और जयभगवान शर्मा ने किया। इस दौरान सरदार अर्जुन सिंह, मूलचंद त्यागी, तुंगल सिंह, विनय कुमार, फकीरा सिंह, मशरूम खा, हाजी नसीर व घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर ऊंचागांव ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्रीय किसान सभा के कार्यकर्ता ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलामंत्री जगवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अजयपाल सिंह को सौंपा।
इस दौरान स्मार्ट मीटर का विरोध किया। बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने समेत किसानों की कई मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। चेतावनी दी समस्या की सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामानंद सिंह, बब्लू चौधरी, रामेश्वर सिंह, रतन गंभीर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊंचागांव ब्लांक कार्यालय पर बीडीओ को ज्ञापन सौपते हुए जगवीर भाटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें