फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या में चार पर रिपोर्ट, पति और देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर स्वाति (26) की मौत के मामले में उनके पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में महिला की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व उसकी बेटी स्वाति की शादी विकास निवासी गंगेश्वरी,अमरोहा के साथ हुई थी। विकास क्षेत्र के गांव भगवानपुर स्थित ईंट भट्ठे काम करता है। महेंद्र का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही विकास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर स्वाति के साथ गाली-गलौज और पिटाई करता था। पिता का आरोप है कि स्वाति की सास शीला और देवर गुरमीत भी उनकी बेटी का उत्पीड़न करते थे।
पीड़ित महेंद्र के अनुसार 31 जुलाई और एक अगस्त की रात विकास, शीला और गुरमीत ने स्वाति के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटा और उसकी हत्या कर दी। भट्ठा मालिक रणपाल पर भी घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विकास और उसके भाई गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें