फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान पर कब्जा के प्रयास का विरोध करने पर महिला की हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। गांव कनिया कल्याणपुर निवासी आकाश शर्मा ने 28 जून 2026 को अपने पैतृक मकान पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर मां की हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। यालय के आदेश पर सात नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आकाश के अनुसार, राजकुमार शर्मा सहित सात नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्ति जेसीबी, 15 बाउंसर और 40 मिस्त्री लेकर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने आंगन की ईंटें उखाड़कर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर राजकुमार और वीरेंद्र ने लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोपियों ने आकाश की मां की साड़ी से गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। शोर सुनकर लोग जमा हुए, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद आकाश को न्यायालय जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर सात नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें