फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लूट की फर्जी शिकायत देने पर तीन भाई समेत 14 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में लूट की फर्जी शिकायत देने पर तीन सगे भाई और एक किशोर के खिलाफ व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर जबरन दबाव बनाते हुए जाम लगाने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संदीप सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शिकारपुर रोड शिल्पा गार्डन के पास स्कूटी सवार लोगों के साथ लूट हो गई है। उस वक्त उपनिरीक्षक मेला ड्यूटी में थे, जिसे छोड़कर वह सूचना मिलने पर मौके पर आ गए।
जहां पर अतुल गुप्ता, उसका भाई अभिषेक, अखिलेश, अतुल का बेटा निवासी कालिंदी कुंज कॉलोनी और दस अन्य लोग हंगामा कर रहे थे। सभी लोग बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। हंगामा और प्रदर्शन के चलते मार्ग पर जाम लग गया। ऐसे में शांति व्यवस्था की कार्रवाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल गुप्ता, अभिषेक, अखिलेश, अतुल का बेटा और दस अज्ञात के खिलाफ रास्ता रोकने, पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा अतुल गुप्ता पर लूट की झूठी सूचना में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें