फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: मारपीट कर कार सवार पिता और बेटे से 1.70 लाख की लूट का आरोप, बदमाशों ने फायरिंग भी की

Wed, 15 Jul 2026 09:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूटपाट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुर्जा नगर क्षेत्र की पहासू रोड पर मंगलवार रात को कार सवार दो भाई और उनके पिता से 1.70 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बदमाशों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


खुर्जा नगर में शिल्पा गार्डन के पास स्थित आवासीय कॉलोनी निवासी राज कुमार सिंह ने बताया कि उनका डंपर और जेसीबी के ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उनके वाहन सीमेंट फैक्टरी में चलते हैं। इसी के चलते मंगलवार को वह अपने बेटे शेखर और आलोक के साथ थे। रात को वह अलीगढ़ जनपद के गभाना क्षेत्र स्थित सीमेंट फैक्टरी में बिल का बकाया लेने गए थे, जहां उन्होंने एक लाख 70 हजार घरों लिए। 

इसके बाद कर में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। जब वह खुर्जा में पहासू रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कर को रोक लिया। आप है कि बदमाशों ने कर से उनको जबरन उतारना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी इसके बाद उनके पास मौजूद नकदी लेकर भागने लगे विरोध करने पर बदमाशों ने उनको बेरहमी से पीटा और तमंचे से फायरिंग कर डराने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद उन्होंने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

खुर्जा सीओ शोभित कुमार का कहना है कि मामला दो पक्षों की मारपीट का लग रहा है। लूट के संबंध में जानकारी की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें