फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थार से रुपये लुटाने वालों पर मुकदमा, गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू । बरात में चढ़त के दौरान थार कार की छत पर कुछ युवकों के खड़ा होकर रुपये बरसाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया और 12 हजार का जुर्माना भी लगाया। वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर थार गाड़ी की छत पर खड़े होकर कुछ युवकों द्वारा रुपये बरसाने का वीडियो वायरल हुआ। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे पठानटोला निवासी आसिम की बरात छतारी मार्ग स्थित प्रिंस गार्डन जा रही थी। थार गाड़ी बरात के साथ चल रही थी।
जिस पर दो-तीन लड़के खड़े होकर दस-दस रुपये के नोट उड़ा आ रहे थे। जिस कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी बच्चे उड़ रहे नोटों को उठा रहे थे जिसकी वजह से गंभीर घटना घटित हो सकती थी। इस पर गाड़ी को कब्जे में लेते हुए सीज करते हुए 12 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

मानक से तेज ध्वनि पर बजाए जा रहे डीजे पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर निवासी अजमी, भजनपुरा नई दिल्ली निवासी जुमेर,मोहल्ला पठानटोला पहासू निवासी राजू खां समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें