फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वायु प्रदूषण सूचकांक लगातार दूसरे दिन 300 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर और खुर्जा की हवा लगातार दूसरे भी दिन खराब रही। रविवार को 250 प्रदूषित शहरों में खुर्जा नौवें और बुलंदशहर 11वें स्थान पर रहा। खुर्जा का एक्यूआई 327 तो बुलंदशहर का 310 मापा गया। एक्यूआई बढ़ने के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। रविवार से नगर के कालाआम चौराहे पर भी पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

16 अक्तूबर से शहर और खुर्जा का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ना शुरू हुआ। अक्तूबर माह में मात्र छह दिन ही हवा की गुणवत्ता ठीक रही। शेष दिनों में एक्यूआई 200 से 300 के बीच रहा। नवंबर माह में अब तक एक दिन 200 से कम, पांच दिन 200 से अधिक और तीन दिन 300 से अधिक एक्यूआई मापा गया। लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद भी ग्रेप के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Iसर्दी बढ़ने एवं तापमान कम होने से एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है। सर्दी बढ़ेगी तो एक्यूआई का स्तर भी बढ़ेगा। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें