फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरंगाबाद। गांव खनोदा निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके भाई-भाभी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बृहस्पतिवार देर रात थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्रों समेत छह हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गत एक नवंबर को गांव खनोदा निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही मूलचंद, उनके भाई रमेश और भाभी पर हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर औरंगाबाद आते समय फायरिंग और जानलेवा हमला किया था। हमला सीसीटीवी में कैद हुआ था। देर शाम सिपाही मूलचंद ने गांव के ही आधा दर्जन हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर के आधार पर गांव खनोदा निवासी अत्तू, विकास, कृष्ण, सचिन और वीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीर सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि एक वीडियो में महिला भी हमलावरों के साथ दिखाई दे रही है। उसकी शिनाख्त की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें