चोला। पेट्रोलपंप मालिक ने कार सवारों पर सीएनजी डलवाने के बाद रुपये मांगने पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने और उनका हाथ पकड़ करीब तीन सौ मीटर तक घसीटने का आरोप लगाया है। पेट्रोलपंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चोला थाना क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी सचिन ने बताया कि बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग बंचावली गांव के उनका मेरा भारत पेट्रोलपंप ने नाम से सीएनजी पेट्रोलपंप है। 27 जून की रात करीब 11 बजे कार सवार दुष्यंत उर्फ मोनू व मोहित निवासी गांव आछकपुरनार थाना खुर्जा नगर सीएनजी भरवाने के बाद कार को लेकर भागने लगे।
जब सेल्समैन मनमोहन शर्मा ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने कार रोककर उनके साथ मारपीट की और हाथ पकड़कर तीन सौ मीटर तक घसीट कर ले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोलपंप स्वामी मालिक पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।