सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे कार रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोड रोलर के आगे का पहिया निकल गया तथा कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तथा घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया।
जहां से चारों को हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हापुड़ क्षेत्र के कुछ युवक सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सगाई समारोह के बाद युवकों ने स्विफ्ट कार को बीबीनगर की तरफ तेजी से दौड़ा दिया। तेज रफ्तार कार सामने सड़क बना रहे रोड़ रोलर में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीष्ण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा रोड़ रोलर के आगे का पहिया निकल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि घटना की जानकारी है। किसी ग्रामीण की तरफ से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो