फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक में पीछे से घुसा कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद देहात। नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर के निकट बुधवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कैंटर शिकारपुर से आलू लेकर राजस्थान के भिवाड़ी जा रहा था। इसी दौरान कैंटर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एनके स्कूल के पास सड़क पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक इरफान उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें