फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपने नेता की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विधायक अनिल शर्मा को  सलामी देते प्रशासनिक
विज्ञापन
शिकारपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, शिकारपुर विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पैतृक गांव सूरजावली में दोपहर के समय किए गए अंतिम संस्कार में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और दूसरी पार्टियों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र कुश शर्मा ने दी।
विज्ञापन


पिछले करीब साढ़ेे छह साल से कैंसर से जूझ रहे विधायक अनिल शर्मा का निधन बुधवार को दोपहर में 12ः20 बजे हो गया था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को ही शाम करीब सात बजे दिल्ली के निजी अस्पताल से उनके शिकारपुर नगर स्थित आवास पर पहुंचा।
पार्थिव शरीर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। देर शाम तक अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुरजावली ले जाया गया।
विज्ञापन


उनके गांव में बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गये थे। दोपहर में अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।
सुरजावली में उमड़ी भीड़ अनिल शर्मा की लोकप्रियता और जनता से उनके गहरे जुड़ाव की गवाही देती नजर आई। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों में अपने जनप्रतिनिधि को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।



अंतिम संस्कार के दौरान सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, मंत्री डा. अरुण सक्सेना, प्रदेश महामंत्री व पश्चिम के प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक संजय शर्मा,
विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक सीपी सिंह, कोल (अलीगढ़) विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह खटीक, रालोद जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, दिवाकर सिंह, संतोष बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह, कदीम आलम आदि मौजूद रहे।



बीमारी से लड़ते हुए भी कम नहीं हुई राजनीतिक सक्रियता

विधायक के बेटे कुश शर्मा ने बताया कि उनके पिता को फरवरी 2020 में मंत्री रहते हुए पहली बार कैंसर का पता चला था। बीमारी खतरनाक श्रेणी की थी। चिकित्सकों के अनुसार बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता था लेकिन पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं था।
इसके बावजूद वे हिम्मत नहीं हारे और बीमारी से लड़ते हुए राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह से सक्रिय रहे। बताया कि छह जून को उनकी 17वीं कीमोथेरेपी पूरी हुई थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विधायक अनिल शर्मा को  सलामी देते प्रशासनिक

विधायक अनिल शर्मा को  सलामी देते प्रशासनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें