फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भरभराकर गिरा जर्जर भवन का छज्जा, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित भवन का टूटा छज्जा। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। सुभाष मार्ग स्थित श्री चतुर्थ श्रेणी वैश्य समाज भवन का रविवार सुबह अचानक पहली मंजिल का छज्जा टूटकर गिर गया। बाजार में मौजूद लोगों ने वहां भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


सुभाष मार्ग स्थित दुकान पर मौजूद सर्वेश ने बताया कि मुख्य मार्ग पर ही श्री चतुर्थ श्रेणी वैश्य समाज का भवन है। इसमें बाहर की ओर से पांच छह दुकान हैं। अंदर की ओर एक निजी स्कूल संचालित होता है। पहली मंजिल पर कुछ लोग किराये पर रहते हैं। इमारत करीब 100 साल से अधिक पुरानी है, जो काफी जर्जर हो गई है।
शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक भवन की पहली मंजिल के छज्जे का कोना टूटकर गिर गया। बाजार में मौजूद वाहन चालक व अन्य ग्राहकों ने वहां से भागकर जान बचाई। दुकानदार नितिन ने बताया कि गनीमत रही कि रविवार के चलते भवन के नीचे की दुकानें बंद थी और स्कूल भी बंद था, नहीं तो किसी को चोट लगने का डर था।
विज्ञापन


घटना के बाद बीच मार्ग पर मलबा गिर गया और जाम लग गया। देर शाम तक नगर पालिका और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारियों ने ही आपसी सहयोग से मलबा हटाया। वहीं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष शांति स्वरूप ने बताया कि भवन काफी पुराना होने के चलते कुछ हिस्सा जर्जर हाल में जा पहुंचा है। हालांकि समय-समय पर मरम्मत कार्य चलता रहता है। वहीं खुर्जा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उनको छज्जा गिरने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें