फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पोखर की खुदाई में मिली प्राचीन शिवलिंग, देखने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
​शिकारपुर में पोखर में मिले ​शिवलिंग की पूजा कर जयकारा लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर। कस्बे नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दौज वाली पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान रविवार को एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू हो गया।
विज्ञापन

बताया कि रविवार सुबह कुछ बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में उभरा हुआ एक हिस्सा दिखाई दिया। पहले बच्चों ने उसे कछुआ समझा लेकिन पास जाकर देखने पर उन्हें कुछ अलग महसूस हुआ। इसके बाद बच्चों ने मिट्टी हटानी शुरू की। फावड़े से खुदाई करने पर नीचे पत्थर जैसी आकृति दिखाई दी। इसे पूरी तरह निकालने पर वह शिवलिंग निकला। लोगों का कहना है कि खुदाई के दौरान फावड़ा लगने के बावजूद शिवलिंग पर कोई निशान नहीं आया। लोगों ने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में जल निकासी के लिए गड्ढा खोदते समय शंख भी मिले हैं। शिवलिंग और शंख एक साथ मिलने की चर्चा पूरे नगर में हो रही है। श्रद्धालु इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा मान रहे हैं और यहां भव्य शिव मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और वार्ड सभासद कपिल कुमार आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के सहयोग से शिवलिंग के चारों ओर ईंट और सीमेंट से अस्थायी सुरक्षा घेरा बनवाया ताकि श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से दर्शन और पूजा कर सकें। मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। यह घटना पूरे शिकारपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें