फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर शुरू, एक ही जगह मिलेगा इलाज

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में वरिष्ठ नागरिक के ​शिविर में पंजीकरण कराते बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर का बुधवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न बीमारियों के 33 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श, दवा एवं ब्लड जांच की सुविधा का लाभ लिया।
विज्ञापन

अब दो अक्तूबर तक वरिष्ठ नागरिक आइसोलेशन वार्ड में नेत्र रोग, दंत रोग, नाक, कान, गला, सर्जरी, महिला रोग, अस्थि रोग एवं मनोचिकित्सक आदि विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे। शिविर का संचालन मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल एवं नेतृत्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने किया।
मेडिकल कॉलेज के ओएसडी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों को परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीज निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें