फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कॉलेज कल जारी करेंगे पांचवीं मेरिट, 18 व 19 तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए कॉलेजों को पांचवीं मेरिट बनाने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके बाद जिलेभर के कॉलेज मेरिट बनाने में जुट गए। यह मेरिट बुधवार को जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 18 व 19 सितंबर को प्रवेश कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि इस समय जिले के 78 कॉलेजों में स्नातक की 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी तक चार मेरिट जारी हो चुकी हैं और इनमें शामिल छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित करा चुके हैं। वहीं, इसके बाद सीसीएसयू ने कॉलेजाें में बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएससी कृषि में 33 फीसदी सीट बढ़ाने के लिए सभी कॉलेजों से प्रत्यावेदन मांगा।
इसी बीच अब सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किया है कि अब कॉलेज पांचवीं मेरिट बनाकर प्रवेश प्रक्रिया को जारी रखें। मेरिट बनाने के लिए मंगलवार व बुधवार तक का समय दिया है। जबकि इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए 18 व 19 सितंबर तक प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू करते हुए मेरिट बनानी शुरू कर दी है। यह मेरिट बुधवार को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


परास्नातक की मेरिट जारी, आज व कल होंगे प्रवेश
जिले के कॉलेजों में परास्नातक की कक्षाओं में दो मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीसरी मेरिट जारी कर दी गई हैं। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को बुधवार व बृहस्पतिवार को प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि परास्नातक की दो मेरिट के प्रवेश संपन्न होने के बाद कॉलेजों को तीसरी मेरिट बनाने के निर्देश दिए थे, जिसे तैयार कर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं बुधवार व बृहस्पतिवार तक प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें