फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रदर्शन कर रालोद ने मांगा 400 प्रति क्विंटल गन्ने का भाव

विज्ञापन
प्रदर्शन कर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग करते रालोद कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं व किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। रालोद कार्यकर्ताओं मांग नहीं पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रालोद के जिला संयोजक डॉ.कुंवरवीर सिंह ने कहा कि महंगाई को देखते हुए किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल किया जाए। गन्ने का पेराई सत्र आधा बीत चुका है लेकिन, यूपी सरकार ने अब तक गन्ने का मूल्य घोषित न करके किसानों के साथ धोखा किया है। जिसे रालोद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए रालोद आंदोलन करती रहेगी। प्रदेश महासचिव सुनील चरौरा ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित न करके चीनी मिलों के साथ मिलीभगत होने का परिचय दिया है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की आवाज को लगातार बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डॉ.मांगेराम खटीक ने सरकार को कहा कि सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करें अन्यथा आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहे। दुष्यंत चौधरी ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। रालोद किसानों के साथ है। विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा कि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करके अपना वादा पूरा करे। दुष्यंत चौधरी, रोहित रावत, अखिलेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, योगी शर्मा, रामवीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें