फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की कुछ लोगों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके बाद आरोपी ने उनकी फोटो लगाकर दोस्तों और परिचितों को अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर पुलिस को शिकायत देकर पीड़िता ने बताया कि उनकी फोटो और नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी से उनके कई रिश्तेदार व मित्रों के पास मैसेज भेजे गए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ अश्लील मैसेज भी भेजे तो रिश्तेदारों ने उनसे शिकायत की। शिकायत के आधार पर जब जांच की तो पता चला कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात आरोपियों ने फर्जी आइडी बनाई है। आरोपी ने आईडी पर 15-16 फोटो भी उनके डाले हुए हैं। एएसपी ऋजुल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें