फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फसल अवशेष जलाने की 15 से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एनजीटी के निर्देश पर वायु प्रदूषण रोकने के लिए 15 सितंबर से फसल अवशेष जलाने की निगरानी शुरू की जाएगी। इसके लिए डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में फसल अवशेष किसी भी दशा में नहीं जलाए जाएं। किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करें। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह भी तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स को सक्रिय करते हुए फसल अवशेष न जलने दें। बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एडीएम न्यायिक प्रियंका, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, उप निदेशक कृषि रघुराज सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें