फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.37 लाख रुपये की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। गांव हसनपुर निवासी किसान के बेटे की आर्मी में नौकरी लगावने के नाम पर 4.37 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया। पीड़ित किसान ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हसनपुर गांव निवासी राधेश्याम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि गांव भुन्ना जाटान में रहने वाले एक व्यक्ति व उसके दो बेटों ने झांसा दिया कि उनका एक बेटा सेना में है और उनका जुगाड़ है। उन लोगों ने फर्जी आईडी कार्ड व मेडिकल कार्ड दिखाकर भरोसा दिलाया।
20 दिसंबर 2025 को तीनों आरोपी उनके पास आए और राधेश्याम के बेटे माधव को आर्मी में भर्ती कराने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। राधेश्याम ने अपने दोस्त के फोन से 26,500 रुपये और बेटे माधव के फोन से 46,700 रुपये ट्रांसफर किए। बाकी 3,64,200 रुपये नकद दिए। उक्त लोगों ने माधव के नाम का नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन


जब राधेश्याम संबंधित विभाग में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो उनको धोखाधड़ी की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। ठगी के मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही दर्ज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें