फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शौक पूरे करने के लिए चोरी की थी बाइक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गत 12 जुलाई को गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी सूरज सिंह भाटी की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान आरोपी करन निवासी गांव प्राणगढ़ कोतवाली सिकंदराबाद का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार को आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करता था। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें