फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 90 लाख रुपये से संवरेगी बरन वाटिका, बदलेगी पार्क की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के अंसारी रोड चौराहे के पास स्थित बरन वाटिका की जल्द सूरत बदलने की उम्मीद है। बदहाल पड़ी वाटिका के जीर्णोद्धार पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) की ओर से इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वर्तमान में यह वाटिका नगर पालिका के हैंडओवर में चल रही है। जीर्णोद्धार होने से शहर के लोगों को सुबह-शाम घूमने की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख अंसारी रोड चौराहे के समीप पुरानी जेल परिसर में करीब आठ वर्ष पूर्व बीकेडीए की ओर से तत्कालीन जिलाधिकारी रोशन जैकब के निर्देश पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था। परिसर में 125 फुट ऊंचा पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया था। जो दूर से ही लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाता था। इसके बाद प्राधिकरण ने इसे पालिका के हैंडओवर कर दिया था। समय के साथ उचित रखरखाव न होने के कारण यह स्थल काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ है। अब करीब 90 लाख रुपये की लागत से बरन वाटिका के जीर्णोद्धार की योजना से इसके फिर से संवरने की उम्मीद जगी है। प्राधिकरण ने इसके कायाकल्प की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इससे स्थानीय निवासियों को जल्द ही एक सुंदर और आधुनिक पार्क की सौगात मिलेगी।
डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि बरन वाटिका का करीब 90 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। जीर्णोद्धार होने के बाद बरन वाटिका में फिर से लोगों की चहल-पहल बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें