फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला व बेटियों से छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला व बेटियों से छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर दबंग आरोपी ने महिला समेत दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत छह दिसंबर को घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ला फैसलाबाद निवासी युवक समीर घर में घुस आया, जहां आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर किशोरी की ताई व एक नाबालिग बहन वहां पहुंची और विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट करनी शुरू कर दी। लोगों को आता हुआ देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकला। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें