फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिशबाजी चलाने के विरोध पर बवाल, पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी के विरोध पर बवाल, पथराव-फायरिंग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गोवर्धन पूजा के बाद घर के बाहर पटाखे छोड़ रहे बच्चों को रोकने पर गांव में बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। पथराव और फायरिंग भी हुई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में एक नाबालिग लड़की के हाथ में भी छर्रे लगने की चर्चा है। मगर पुलिस केवल एक युवक को ही गोली लगने की पुष्टि कर रही है। मामला दो जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। कानून व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव हदीमपुर में सोमवार रात गोवर्धन पूजा के दौरान दूसरे पक्ष के घर के सामने कुछ बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। दूसरे पक्ष के एक युवक ने बच्चों को आतिशबाजी करने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते गालीगलौज झगड़े में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चलने लगे। पथराव और फायरिंग भी की गई। जिसमें एक पक्ष से नौरंग पुत्र रण सिंह, बुद्धपाल व मोहित जबकि दूसरे पक्ष से प्रवेश, इन्द्रपाल व सचिन घायल हो गए। वहीं सुनील नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बवाल की सूचना पर सीओ राहुल चौधरी, कोतवाल सिकंदराबाद सुनील कुमार सिंह व अन्य थानों की पुलिस के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। गोली लगने से सुनील नाम का युवक घायल हो गया। घायलों का उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सुनील कुमार सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें