टेंपो बने काल, हादसों में 12 लोग घायल
सिकंदराबाद। यात्रियों को लेकर जा रहे टेंपो काल बन गए। नगर क्षेत्र में हुए हादसों में छह महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक दंपति की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पहला हादसा सिकंदराबाद के खुर्जा रोड पर हुआ। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद से टेंपो सवारियां लेकर चोला जा रहा था। सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग पर ग्राम आढ़ा और बौढ़ा के बीच में सामने से आ रही टाटा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण टेंपो पलट गया। राहगीरों ने सभी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में ग्राम खेलरी हाफिजपुर दनकौर ग्रेटर नोएडा निवासी अनुज, सरिता पत्नी अनुज, सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा निवासी राजू, विमलेश, ककोड़ क्षेत्र के सुनपेड़ा निवासी सुंदर, चोला निवासी वीर सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। राजू और उसकी पत्नी विमलेश की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा नगर क्षेत्र में हाईवे-91 पर सुखलालपुर तिराहे पर हुआ। ग्राम मडाखेड़ा खुर्जा निवासी अनीस पत्नी रमजानी के भांजे की सोमवार की रात मौत हो गई थी। अनीसा पति रमजानी व अन्य रिश्तेदारों ग्राम अगौरा निवासी जोसीना पत्नी हनीफ, समीना पत्नी शौकत, अनीसा पत्नी अलीहसन, असलम इस्लाम के साथ टेंपो में सवार को होकर भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के गांव बरौला जा रही थी। बताया गया कि सुखलालपुर तिराहे पर सामने से आ रहे टाटा मैजिक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपों के पलट ने उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए।