फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, दो गंभीर
विज्ञापन

स्याना (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने खरीददारी कर रहे सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि, पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि त्यौहारी सीजन के चलते इन दिनों बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बताया गया कि मंगलवार को स्याना के झ्ंागीरी की मंडी बाजार में ग्राम नहचौली निवासी चन्दर अपने परिवार के साथ बाइक से पहुंचे थे, जहां वह खरीददारी कर रहे थे। साथ ही बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद धुमैड़ा निवासी राजवती अपने भाई प्रेम के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान भरे बाजार में तेज गति की कार ने खरीदारी कर रहे उक्त लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में हरेन्द्र, अंजू, प्रिंस, खुशबू, प्रेम, चन्दर व राजवती घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में राजवती व चन्दर को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पांचों घायलों को स्याना के सीएचसी से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी कार चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटा और उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी चालक व उसकी कार को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें