फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 25 करोड़ से चौड़ा होगा बुलंदशहर स्याना हाईवे, जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
औरंगाबाद से होकर गुजर रहा बुलंदशहर-स्याना स्टेट हाईवे। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना-बुलंदशहर के बीच आवागमन अब और भी सुगम होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 25 करोड़ की लागत से बुलंदशहर-स्याना स्टेट हाईवे को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औरंगाबाद और स्याना जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगने वाले भयंकर जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से स्याना को जोड़ने वाला यह स्टेट हाईवे पर दिनभर में 50 से 60 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। इसकी चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेष रूप से औरंगाबाद और स्याना कस्बों के मुख्य बाजार और मुख्य मार्गों से गुजरते समय राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसी समस्या को देखते हुए 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना पर अनुमानित रूप से 25 करोड़ की लागत आएगी, जिसके लिए विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। चौड़ीकरण होने के बाद औरंगाबाद और स्याना में भीषण जाम से मुक्ति, तेज और सुगम यातायात, समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण से औरंगाबाद और स्याना के अलावा इस मार्ग के आसपास पड़ने वाले 100 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें