फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली पर 3.85 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी मुफ्त रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 3.85 लाख लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थियों को सिलिंडर के लिए पहले पूरी राशि का भुगतान करना होगा। फिर उनके बैंक खाते में अनुदान राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन




जिले के 3.85 लाख 162 उपभोक्ताओं का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन हैं। केंद्र सरकार ने लाभार्थियों को साल में दो बार होली व दिवाली पर मुफ्त सिलिंडर देने की योजना बनाई है। योजना का लाभ उज्ज्वला लाभार्थियों को एक ही सिलिंडर पर दिया जाएगा। उपभोक्ता गैस वितरक एजेंसी से संपर्क कर आधार प्रमाणीकरण करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि भुगतान के बाद उनके बैंक खाते में अनुदान राशि भेज दी जाएगी। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। आधार प्रमाणीकरण करवाने वाले उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें