फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में 'पीटर' ढेर... मुठभेड़ में मारा गया इनामी; हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज थे लूट और हत्या के 47 मुकदमे

Sun, 21 Dec 2025 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हिस्ट्रीशीटर पर लूट और हत्या के 47 मुकदमे दर्ज थे। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
Bulandshahr police killed Peter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर मारा गया। जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पर विभिन्न जिलों में हत्या और लूट जैसे 47 गंभीर मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली पुलिस टीम स्याना रोड पर जसनावली के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे। 

बदमाशों को भागता देख पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर सूचना प्रसारित की। पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ ही सामने से गुलावठी थाने की फोर्स भी पहुंच गई। सेल्टन बम्बा रोड पर खुद को दोनों ओर से घिरा देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
 

घायल बदमाश और घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर (35) निवासी श्यामनगर, लिसाड़ी गेट (मेरठ) के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश जुबैर उर्फ पीटर शातिर अपराधी था। 2 नवंबर 2025 को कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में वह वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। फरार बदमाश की तलाश में इलाके में कॉम्बिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें