फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 'स्पेशल-26' की तर्ज पर फर्जी रेड: CBI अधिकारी बनकर घुसे बदमाश, पांच लाख रुपये और जेवर लेकर भागे

Fri, 19 Dec 2025 01:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बदमाश फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर में घुसे थे। फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर खुद को सीबीआई अफसर बताकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाश फिल्मी अंदाज में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर में घुस गए और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूट ले गए। यह वारदात 'स्पेशल 26' फिल्म की तर्ज पर अंजाम दी गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए व्यापारी के घर में प्रवेश किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और करीब 5 लाख रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में हुई इस लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी हैं। पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें