फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के साथ कार्यालय में हाथापाई, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन के साथ कार्यालय में हाथापाई, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पॉवर कॉरपोरेशन के कार्यालय में एक्सईएन के साथ हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पर दस्तावेजों को फाड़ने और कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास किए जाने का भी पॉवर कॉरपोरेशन कर्मियों ने आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी पक्ष ने सुविधा शुल्क देने से इनकार करने पर एक्सईएन और कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात कार्यकारी सहायक जितेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे चार अज्ञात लोग आए और 2 लोग एक्सईएन अजय कुमार से गांव गेसूपुर गुलावठी से ट्यूबवेल लाइन के अवैध तरीके से चलाने का दबाव बनाने लगे और 2 लोग ऑफिस के बाहर खड़े रहे। इसी दौरान आरोपियों ने एक्सईएन के सा थ अभद्रता की और मेज पर रखे दस्तावेज फाड़ डाले। आरोपियों ने कंप्यूटर को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। आरोपी एक्सईएन और अन्य कर्मचारियों से हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देने लगे। जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने की तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के रविंद्र सिंह ने बताया कि वह एक्सईएन के ऑफिस में अपने घर और गांव के अन्य लोगों के कटे कनेक्शन के संबंध में वार्ता करने गए थे। इसी दौरान एक्सईएन ने कनेक्शन जोड़ने के लिए दो लाख मांगे। असमर्थता जताने पर वे आक्रोशित हो गए और अभद्रता करने लगे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। एक्सईएन और 15-20 कर्मचारियों ने उसके साथ ऑफिस से बाहर खींच कर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। मारपीट में उनका मोबाइल छीन लिया और साथ ही 5 हजार गिर गए। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें