अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
सिकंदराबाद। नगर में अवैध टेंपो स्टैंड और अतिक्रमण की समस्या के विरोध में बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पूर्व सूचना के बाद भी जब ज्ञापन लेने एसडीएम नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को गुस्सा दोगुना हो गया। सूचना पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता एसडीएम को मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने की मांग पर अड़े रहे। धरना समाप्त नहीं करने पर करीब डेढ घंटे बाद एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से बात की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं का नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
रविंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को दनकौर तिराहे पर ज्ञापन सौंपने की पूर्व में सूचना दी थी। मगर सूचना के बाद भी एसडीएम मौके पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन लेने के लिए मौके पर बुलाने के लिए उन्हें धरना देना पड़ा।
नगर अध्यक्ष गगन शर्मा, नगर महामंत्री अखिल कौशिक, संपर्क प्रमुख विनय सैनी, संजय वर्मा प्रचार प्रमुख, नगर उपाध्यक्ष पवन रावत, दीपक शर्मा कोषाध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, अमित निर्माण, राजू सैनी आदि शामिल रहे।
------
यह हैं मांगें
1.दनकौर तिराहे पर अवैध टेंपो स्टैंड, रेहड़ी ठेली द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाए।
2.दनकौर तिराहे से अग्रसेन डिग्री कॉलेज तक रेहड़ी ठेली द्वारा अतिक्रमण, ईंट पत्थर रखकर स्थाई अतिक्रमण हटाया जाए।
3. अनाज मंडी के गेट से लेकर दादरी गेट पुलिस चौकी तक अवैध टेंपो स्टैंड, ई-रिक्शा, मांसहारी होटल, मीट की दुकानों के अतिक्रमण से होने वाली परेशानी को समाप्त किया जाए।
4.गुलावठी अड्डे पर अवैध टेंपो स्टैंड, अतिक्रमण को समाप्त किए जाने
5.नगर में अवैध पशु कटान, अवैध मीट को दुकानों को बंद कराने
6.अवैध रूप से ई-रिक्शा के संचालन और ई-रिक्शा को नाबालिगों, दिव्यांगों द्वारा चलाने को बंद कराने
7. सिकंदराबाद बुलंदशर रोड, दनकौर रोड पर बाइकर्स के आतंक को समाप्त करने
8.स्कूल, कॉलेजों, शिक्षण संस्थाओं के बाहर से अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा निश्चित किए जाने
9.अस्पतालों के बाहर, आसपास, मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाने, पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने