फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जगमग होगा न्यायिक परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमग होगा न्यायिक परिसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला मुख्यालय स्थित न्यायिक परिसर 132 केवी का सोलर पैनल लग गया है। स्टेशन परिसर में अब बिजली की आपूर्ति सोलर पैनल से होगी। इससे बिजली पर होने वाले व्यय में भी कमी आएगी तो न्यायिक परिसर सौर ऊर्जा से जगमग होगा। न्यायिक परिसर में अब सोलर पैनल लगने से बिजली से संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी एम जावेद खान ने बताया कि न्यायिक परिसर में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पैनल लगाने के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है। इस कार्य पर खर्च होने वाली राशि आदि की फाइल बनाकर पिछले दिनों शासन को भेजी गई थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। जल्द ही सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक परिसर में सेलर पैनल लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस कार्य पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 132केवी का सौलर पैनल लगाने के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई अनूपशहर में भी 40 केवी का लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी एम जावेद खान ने बताया कि आईटीआई अनूपशहर में भी 40 केवी का सोलर पैनल लगाने के लिए अनुमति मिल गई। इस पर 42.84 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे पहले भी आईटीआई बीबीनगर, आईटीआई सहकारी नगर और जनता पालीटेक्निक जहांगीराबाद में भी 40-40 केवी के सोलर पैनल लग चुके हैं। जहां पर सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सोलर पैनल लगाने की पहल चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें