फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर की थी महीपाल की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से कुचलकर की थी महीपाल की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अहमदगढ़। ढकनगला गांव निवासी महिपाल सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व उसके दो साथियों ने महिपाल की गाड़ी से कुचलकर हत्या की थी।
विज्ञापन

सीओ शिकारपुर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि नौ सितंबर 2021 को ढकनगला निवासी महिपाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला सामने आया था। प्रकरण में उसके रिश्तेदार पंकज सिंह ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना की तो सामने आया कि मृतक के सगे भाई चंद्रवीर ने अपने दो साथियों पंकज (वादी मुकदमा) और अरविंद निवासी गांव ढकनगला के साथ मिलकर अपने भाई की बोलेरो से कुचलकर हत्या की थी। साथ ही जांच में हत्या का कारण जमीन का लालच सामने आया था। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देने में बार-बार सफल हो रहे थे। वहीं, अब थाना पुलिस ने मामले में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी चंद्रवीर और पंकज की तलाश की जा रही है। इन दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें