तमंचे के साथ पूर्व प्रधान का पुत्र गिरफ्तार
खानपुर। क्षेत्र के गांव गिनौरा नगली निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र का तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि गांव गिनौरी नगली की पूर्व प्रधान मनोरमा देवी के पुत्र अभिषेक ऊर्फ अब्बू ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के कुछ लोगो ने जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कर दी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को तमंचे के साथ हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी शत्रुधन यादव ने बताया की अवैध तमंचे के साथ अभिषेक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।