फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश अरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरमान के पास से अवैध असलाह और विभिन्न घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपी पर विभिन्न थानों पर 25 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात नगर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग और लूट की विभिन्न वारदातों में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश अरमान पुरानी जेल के पीछे वाले रास्ते से कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पुरानी जेल के निकट चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध असलाह तमंचा बरामद हुआ। आरोपी की शिनाख्त अरमान निवासी मोहल्ला सराय अल्लो तरीनान खुर्जा के रूप में हुई। गिरफ्तार अरमान शातिर बदमाश है। अरमान पर लूट, चेन स्नेचिंग, गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में 25 मुकदमे अलीगढ़, खुर्जा नगर और नगर कोतवाली में दर्ज हैं। अरमान ने पूछताछ के दौरान बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर से 21 अक्तूबर 2021 को महिला से चेन, 25 मार्च 2022 को नगर के मोहल्ला अंबा कॉलोनी से स्कूटी सवार महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। साथ ही पुलिस ने शनिवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें