फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे
विज्ञापन

अनूपशहर/बुगरासी। अनूपशहर और बुगरासी के गांव भगवानपुर में शनिवार को दो युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। जिनके शव गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाले।
अनूपशहर के बबस्टरगंज व मस्तरामघाट पर शनिवार को चैत्र पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार देर रात से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। संभल के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी 24 वर्षीय इंदल भी अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए मस्तराम घाट पर पहुंचा था। बताया गया कि इंदल मिठाई की दुकान पर मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने मलिक संजय, जयपाल व सभासद राजेंद्र के साथ अनूपशहर आया था। जहां सभासद राजेंद्र व संजय मस्तराम घाट पर हो रहे भंडारे में प्रसाद ले रहे थे। जबकि, इंदल व जयपाल धोबीघाट के सामने गहरे जल में नहाने लगे। जिसमें इंदल गहरे जल में पहुंचने से डूब गया। युवक के गंगा में डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट मोटरबोट व नावों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम उसके शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में आया था चीनू
जनपद अमरोहा के गांव लट्ठमार माजरा सोहत निवासी 35 वर्षीय चीनू एक गांव में शादी में आया हुआ था। चीनू अपने तीन-चार साथियों के साथ शुक्रवार शाम को भगवानपुर गंगा में स्नान के लिए गया था। बताया गया कि सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी चीनू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चीनू की खोज के लिए गोताखोरों को फोन कर बुलाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद देर रात चीनू के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें