फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से 50 फीसदी मतदाताओं ने ही डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से 50 फीसदी मतदाताओं ने ही डाले वोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले मतदाताओं ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। हालात यह रहे कि जिले के नौकरीपेशा लोगों को पोस्टल और ई-बैलेट जारी करने के बाद भी केवल 50 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग अभी तक किया है। कुल जारी किए गए 21852 पोस्टल बैलेट में से मात्र 11044 पोस्टल बैलेट ही जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई थी। हर बार की तरह अन्य जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट और ई-बैलेट भेजकर वोट करने की सुविधा दी गई थी। इसके बाद भी सरकारी कर्मचारियों ने मतदान करने में रुचि नहीं दिखाई। 24 फरवरी तक जिले में 11044 मतदाताओं ने ही पोस्टल और ई-बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया था। सबसे कम डिबाई विधानसभा से 1630 कर्मचारियों को बैलेट जारी किया गया था तो सबसे अधिक सिकंदराबाद में 4061 मतदाताओं को यह सुविधा दी गई थी। हालांकि दस मार्च सुबह आठ बजे तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्राप्त होने वाली वोट को जिला प्रशासन की ओर से मतगणना में शामिल किया जाएगा। घर से वोट डालने की सुविधा के लिए कुल 2095 मतदाताओं ने अपनी सहमति जताई थी, लेकिन इनमें से भी 1920 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सातों विधानसभा सीट पर पड़े मत
विधानसभा कुल जारी पोस्टल बैलेट कुल प्राप्त पोस्टल बैलेट फीसदी
सिकंदराबाद 4061 2159 53.16 फीसदी
बुलंदशहर 3449 2237 64.85 फीसदी
स्याना 3427 1332 38.86 फीसदी
अनूपशहर 3371 1532 45.44 फीसदी
डिबाई 1630 932 57.17 फीसदी
शिकारपुर 3261 1513 46.39 फीसदी
खुर्जा 2653 1339 50.47 फीसदी
कुल 21852 11044 50.53 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें