फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट-नरौरा में चोरी, चार दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट-नरौरा में चोरी, चार दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

नरौरा। रामघाट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के जरगवां निवासी सोमवीर शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी हंस कंप्यूटर के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात में अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी, कैमरा, लैपटॉप व करीब अठारह हजार की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के पेसरी झाल से ललित मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर तीन मोबाइल फोन एवं चार्जर आदि चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव पेसरी के राशन डीलर अरुण शर्मा की राशन दुकान से ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 30 किलो गेहूं चोरी कर लिया। तीनों पीड़ितों ने रामघाट थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर नरौरा क्षेत्र में ग्राम नोदेई की मढैयां निवासी नरेंद्र कुशवाहा के जन सेवा केंद्र की दुकान का शटर तोड़कर चोरो ने बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर व तीस हजार की नकदी पार कर दी, जिसकी तहरीर नरेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें