फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति से विवाद के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी युवति का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व नगर के ही भूड़ क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। शराब के नशे में पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था। बताया गया कि शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उसे नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। नगर पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें