फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओ समेत 224 मिले संक्रमित, 379 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओ समेत 224 मिले संक्रमित, 379 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार डीआईओ, चिकित्सक और दो फालोवर समेत 224 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जबकि, 379 लोग स्वस्थ हुए। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या अब 1,468 हो गई है। जिले में लोगों की लापरवाही और कोविड गाइड लाइन का पालन न किए जाने से आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होने से पूर्व उनके आसपास मौजूद रहने वाले पुलिस कर्मियों से लेकर अन्य कर्मियों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर लैब से जांच कराई गई। इस दौरान दो फालोवर पॉजिटिव मिलने पर उन्हें प्रशासन द्वारा होम आइसोलेट करा दिया गया। हालांकि इस संबंध में अधिकारी एक-दूसरे विभाग की बात होने के लिए टालते रहे। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि शनिवार को 181 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से और 43 लोगों की एंटीजन किट से जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें बुलंदशहर के 78, खुर्जा में 28, शिकारपुर में 22, पहासू में 19, लखावटी व बीबीनगर में 14-14, सिकंदराबाद में दस, स्याना, अनूपशहर व जहांगीराबाद में सात-सात, अरनियां में छह, ऊंचागांव में पांच, गुलावठी में चार, दानपुर में दो और डिबाई निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें