फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण और खराब मौसम को देखते हुए शासन ने एक बार फिर प्रदेश के सभी स्कूलों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया है। इसमें जिले के सभी माध्यमिक व सीबीएसएई के स्कूलों में अवकाश रहेगा। स्कूलों में शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों को बूथ बनाया गया है, वहां पर शिक्षक व्यवस्थाओं को सुधारेंगे। वहीं, बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी यहीं नियम लागू होगा। शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर विभागीय कार्यों को करेंगे। स्कूलों को बूथ बनाया गया है यदि वहां कोई कमी होगी तो शिक्षक उसे पूरा कराएंगे और विभाग को अवगत कराएंगे। बच्चों को स्कूलों में नहीं बुलाया जाएगा। केवल शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। शासन के इस आदेश का पालन न करने वाले शिक्षक और निजी स्कूल संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें