फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक कर ठगों ने शिक्षक से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक आईडी हैक कर ठगों ने शिक्षक से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल के शिक्षक की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये वसूलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी हरेंद्र कुमार सिकंदराबाद के एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित हरेंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके नाम से एक फेसबुक आईडी बनी हुई है और उस आईडी पर उनका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। बीते दिनों उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली। फेसबुक आईडी हैक कर उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाकर अपलोड करने के एवज में धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उनके मोबाइल पर कई बार कॉल आईं, जिसमें फोनकर्ता ने फोटो, वीडियो आदि को अपलोड करने से रोकने के लिए रुपयों की मांग की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने साइबर सेल को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें