फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बीए फाइनल की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बीए फाइनल की छात्रा की मौत
विज्ञापन

चोला। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी आंचल (20) पुत्री उत्तम सिंह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। वह बुलंदशहर स्थित कॉलेज में पढ़ती थी। बताया गया कि मंगलवार को वह भाई साहिल के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। चारा लेकर वापस लौटते समय गांव के बाहर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान वह अलीगढ़ की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आंचल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। थानाी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होकर करना चाहती थी देश सेवा
चोला। परिजनों ने बताया कि आंचल होनहार छात्रा थी। वह पढने लिखने में काफी होशियार थी। पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहती थी। बताया कि वह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें